भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 को ऐतिहासिक आयोजन बनाया जाएगा। उज्जैन में क्षिप्रा पर 30 किलोमीटर लंबाई में निर्मित हो रहे सुविधायुक्त घाट श्रद्धालुओं की सुविधा की दृष्टि अति उपयोगी सिद्ध होंगे, जहां 24 घंटे में लगभग 5 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार की शाम कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का विकास आवश्यक है। आज उज्जैन आध्यात्मिक पर्यटन का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रति 12 वर्ष में उज्जैन में सिंहस्थ के विकास कार्यों की प्रतिक्षा करनी होती थी। अब उज्जैन में स्थाई महत्व के कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास, बेरोजगारी खत्म करने, नवीन मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलवाने और डॉ. अम्बेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से पशुपालन और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के विकास से संबंधित अनेक प्रकल्पों का विवरण दिया।
कार्यक्रम में आइपीएल क्रिकेटर अनिकेत वर्मा, लघु उद्यमी संगीता चौधरी, इशिता मोदी सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इनमें पत्रकारिता क्षेत्र में श्रुति तोमर, आचार्य, शिक्षा क्षेत्र में दीप्ति पटवा, प्रतिभा तिवारी और स्वच्छता क्षेत्र में शुभम सोनी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन कश्यप, पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना एवं अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और मीडिया क्षेत्र के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Partner with us for high-paying affiliate deals—join now!
Apply now and unlock exclusive affiliate rewards!
Unlock exclusive rewards with every referral—apply to our affiliate program now!
Start profiting from your traffic—sign up today!
Refer friends and colleagues—get paid for every signup!