छत्तीसगढ़ में ठंड ने पकड़ी रफ्तार: उत्तर-पश्चिमी हवाओं से कांपा सरगुजा, अंबिकापुर में 11.4 डिग्री तक गिरा पारा

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाकों में ठंड का असर तेजी से बढ़ने लगा है। उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण सरगुजा संभाग में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अंबिकापुर में पारा गिरकर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, मैनपाट सहित आसपास के पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचने से सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ गई है।

मौसम में आए बदलाव के कारण लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। पिछले दिनों चक्रवातीय तूफान के प्रभाव के बाद आसमान साफ हुआ तो ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, साफ आसमान और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार प्रवाह से रात के तापमान में गिरावट हो रही है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के आसपास विकसित हो रहे निम्न दबाव क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में देखने को मिल सकता है। इसके प्रभाव से बस्तर संभाग में बादल छाने की संभावना है।

वहीं, उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इस मौसम प्रणाली का विशेष प्रभाव पड़ने के आसार नहीं हैं। ऐसे में ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं जारी रहने पर यहां ठंड और बढ़ सकती है।

Share this Article