जशपुर में बड़ा विमान हादसा: आरा पहाड़ से टकराया प्राइवेट प्लेन, आग की लपटों ने बढ़ाई दहशत

1 Min Read

जशपुर। जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक प्राइवेट विमान नारायणपुर इलाके के आरा पहाड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।

वीडियो में दिखी भयावह तस्वीर, पहाड़ से उठीं आग की लपटें
हादसे के बाद सामने आए वीडियो में पहाड़ी क्षेत्र से उठती तेज आग की लपटें साफ नजर आ रही हैं। इस दृश्य ने दुर्घटना की गंभीरता को और भी बढ़ा दिया है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और चिंता का माहौल है।

एसएसपी भी मौके पर रवाना, राहत कार्य की तैयारी तेज
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी लाल उमेद सिंह खुद घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और राहत व बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

यात्रियों को लेकर स्थिति अस्पष्ट, जांच जारी
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे या कोई यात्री मौजूद था भी या नहीं। प्रशासन इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगा हुआ है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

Share this Article