छत्तीसगढ़ में बंद कोयला खदानों की जमीन पर लहलहाएंगी फसलें: 5,972 हेक्टेयर भूमि का होगा नया इस्तेमाल, सौर ऊर्जा और रोजगार के भी खुलेंगे रास्ते

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

Chhattisgarh Coal Mines Land Reuse: छत्तीसगढ़ में बंद हो चुकी और आने वाले वर्षों में बंद होने वाली कोयला खदानों की खाली जमीन अब विकास और रोजगार का नया केंद्र बन सकती है। एक नए अध्ययन में राज्य की करीब 5,972 हेक्टेयर भूमि को खनन के बाद दूसरे उपयोगों के लिए संभावित बताया गया है। इस जमीन पर खेती, सौर ऊर्जा परियोजनाएं, हरित उद्योग और पशुपालन जैसी गतिविधियां विकसित की जा सकती हैं।

46 कोयला खदानों का हुआ अध्ययन

इंटरनेशनल फोरम फॉर एनवायरनमेंट, सस्टेनेबिलिटी एंड टेक्नोलॉजी की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ की 46 कोयला खदानों का अध्ययन किया गया है। इनमें 9 खुली और 37 भूमिगत खदानें शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 3,000 हेक्टेयर जमीन पर खनन गतिविधियां बंद हो चुकी हैं, जबकि शेष भूमि 2035 तक चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होने की संभावना है।

तीन जिलों में 78 प्रतिशत जमीन

अध्ययन में सूरजपुर जिले में सबसे ज्यादा 2,074 हेक्टेयर जमीन की पहचान की गई है। वहीं, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1,401 हेक्टेयर और कोरबा में 1,204 हेक्टेयर भूमि संभावित बताई गई है। इन तीन जिलों में कुल 4,679 हेक्टेयर जमीन है।

खेती और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

रिपोर्ट में चिरमिरी और बिश्रामपुर में 3,568 हेक्टेयर क्षेत्र में आर्थिक विकास के दो क्लस्टर विकसित करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

हालांकि, जमीन को कृषि या उद्योग के लिए इस्तेमाल करने से पहले मिट्टी, जल स्रोत, प्रदूषण और सुरक्षा की जांच जरूरी होगी। अध्ययन में स्थानीय लोगों को कौशल प्रशिक्षण, ग्रामसभा की भागीदारी और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया है।

Share this Article