रायपुर के योगेश अग्रवाल को दिल्ली में मिला ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’, ‘अग्र गौरव सम्मान’ से नवाजे गए

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समाजसेवी और उद्योग जगत से जुड़े योगेश अग्रवाल को दिल्ली में प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ के तहत ‘अग्र गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान समाजसेवा, सामाजिक नेतृत्व, सांस्कृतिक गतिविधियों और उद्योग जगत में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।

14 नवंबर को दिल्ली के डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। स्वामी ज्ञानानंद महाराज सहित देशभर से आए एक हजार से अधिक समाज के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

40 से अधिक शहरों में हुआ महानाट्य का मंचन

योगेश अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन के जीवन, विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भव्य महानाट्य का निर्माण कराया है। इसका मंचन देश के 40 से अधिक शहरों में हो चुका है। महानाट्य के माध्यम से एक ईंट, एक रुपया के सिद्धांत और सामाजिक समानता, सहयोग व सेवा का संदेश दिया जा रहा है।

उद्योग और समाजसेवा में भी अहम योगदान

योगेश अग्रवाल लगातार 19 वर्षों तक छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में वे फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिल एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के माध्यम से भी सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

इस सम्मान से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के अग्रवाल समाज और सामाजिक जगत में खुशी का माहौल है।

Share this Article