छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए खुशखबरी! हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस का रीगा स्टेशन पर आज से ठहराव, जानें नया टाइम-टेबल

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव देने का फैसला किया है। इस फैसले से रीगा और आसपास के क्षेत्रों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

रेलवे के मुताबिक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 17005/17006 को पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के रीगा स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। नई व्यवस्था 14 नवंबर 2026 से लागू होगी।

जानें ट्रेन का नया टाइम-टेबल

गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 14 नवंबर से रीगा स्टेशन पर दोपहर 3:08 बजे पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद 3:10 बजे रवाना होगी।

वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 15 नवंबर से सुबह 4:23 बजे रीगा स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 4:25 बजे रवाना होगी।

आसपास के यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस अस्थायी ठहराव से रीगा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। लंबे समय से इस स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही थी। रेलवे के फैसले से यात्रियों को अब ट्रेन पकड़ने के लिए दूसरे स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Share this Article