मुंबई। देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना के तहत मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ तेज रफ्तार सफर का अनुभव मिलेगा। प्रस्तावित B28 बुलेट ट्रेन में यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, ऊर्जा बचत और दिव्यांगजनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक व्यवस्थाएं दी गई हैं।
दी गई जानकारी के अनुसार, ट्रेन की अधिकतम परीक्षण गति 280 किलोमीटर प्रति घंटा और परिचालन गति 249 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। शुरुआती ट्रेन में आठ कोच होंगे, जिनमें चार मोटर कार और चार ट्रेलर कार शामिल हैं। जरूरत के अनुसार इसे 16 कोच तक बढ़ाया जा सकेगा। ट्रेन में कुल 557 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसमें सात स्टैंडर्ड क्लास और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच होगा।
यात्रियों के लिए वाई-फाई आधारित इंफोटेनमेंट सिस्टम, हर सीट पर चार्जिंग आउटलेट, पैनोरमिक खिड़कियां, एलईडी लाइटिंग और आधुनिक एसी की सुविधा होगी। हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी देने वाली LCD स्क्रीन भी लगाई जाएंगी। दृष्टिबाधित यात्रियों के लिए ब्रेल लिपि में सूचना पट्टिकाएं और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष स्थान उपलब्ध होंगे।
सुरक्षा के लिहाज से इमरजेंसी टॉक-बैक यूनिट, स्वचालित रिट्रैक्टेबल स्टेप्स और सीलबंद गैंगवे जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। ऊर्जा बचाने के लिए रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम और स्वच्छता के लिए बायो-डाइजेस्टर शौचालय भी शामिल हैं।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलिमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, अहमदाबाद और स
