24 या 25 मार्च कब है होली? यहां जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

admin
3 Min Read

हिंदू धर्म में सभी त्योहारों के विशेष महत्व है। वहीं हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि में होलिका दहन करने की परंपरा है और उसके अगले दिन विशेष रूप से होली खेली जाती है। इस बार होली की डेट को लेकर लोग बेहद कन्फ्यूजन में हैं। कुछ लोग 24 मार्च बता रहें हैं और कुछ लोग 25 मार्च की होली बता रहे हैं। अब ऐसे में होली कब है, सही तारीख क्या है और शुभ मुहूर्त क्या है।

कब है होली? (Holi 2024 Date)

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत दिनांक 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से होगी और इसके अगले दिन दिनांक 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व होता है। इसलिए इस साल होली 25 मार्च को ही मनाई जाएगी।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है? (Holika Dahan Date 2024)
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। पंचांग के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 24 मार्च को रात 11:13 मिनट से लेकर 12:27 मिनट तक है। इस अवधि के दौरान होलिका दहन किया जाएगा।

कब है होलाष्टक? (Holashtak Date 2024)
होली से आठ दिन पहले होलाष्टक आरंभ हो जाता है। इस दौरान सभी शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं। वहीं पंचांग के अनुसार, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ दिनांक 16 मार्च को रात 09 बजकर 39 मिनट से लेकर हो रहा है और इसका समापन दिनांक 17 मार्च को सुबह 09 बजकर 53 मिनट पर होगा। अब ऐसे में होलाष्टक की शुरुआत दिनांक 17 मार्च से होगी और 24 मार्च को समाप्ति होगी।

क्या है होली को लेकर मान्यता (Holi Significance 2024)

ऐसी मान्यता है कि इस दिन हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रहलाद को अपनी बहन होलिका का जरिए जिंदा जलाना चाहता था, लेकिन प्रह्लाद की भक्ति से भगवान विष्णु (विष्णु जी मंत्र) प्रसन्न होकर नरसिंह अवतार लेकर दैत्य को मारा। तभी से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है और होलिका दहन (होलिका दहन पूजा) के अगले दिन हर्षोल्लास के साथ रंगों का उत्सव मनाया जाता है। रंगों वाली होली को दुल्हंडी के नाम से भी जाना जाता है।

Share this Article
Leave a comment