महाकाल की शरण में पहुंचे तिलक वर्मा और कुलदीप यादव, भस्मारती में लिया बाबा का आशीर्वाद

admin  - News & Entertainment
1 Min Read

उज्जैन। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा और कुलदीप यादव सोमवार सुबह उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। दोनों खिलाड़ियों ने बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल होकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय टीम रविवार को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलने पहुंची थी। मैच के बाद दोनों खिलाड़ी बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे।

गौतम गंभीर ने भी किए थे दर्शन

इससे पहले रविवार तड़के भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। उन्होंने भस्मारती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और नंदी मंडपम में बैठकर पूजा-अर्चना की।

महाकाल मंदिर में दर्शन के बाद गंभीर कालभैरव मंदिर भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान कालभैरव के दर्शन और पूजा की। इस दौरान भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक और सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद बताए गए।

इंदौर में क्रिकेट मुकाबलों के दौरान उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर दर्शन करने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की यह यात्रा श्रद्धालुओं के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

Share this Article