एंटरटेनमेंट डेस्क। के-पॉप और अंतरराष्ट्रीय संगीत के प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। Weverse Con Festival India के पहले संस्करण में दक्षिण कोरिया और दुनिया के कई चर्चित कलाकारों के साथ भारतीय संगीत कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। खबर के मुताबिक, फेस्टिवल 27 और 28 मार्च 2027 को नई दिल्ली में आयोजित होगा। यह पहली बार होगा, जब इस फेस्टिवल का आयोजन दक्षिण कोरिया के बाहर किया जाएगा।
ENHYPEN, LE SSERAFIM और KATSEYE भी सूची में
जारी की गई कलाकारों की सूची में ENHYPEN, LE SSERAFIM, TOMORROW X TOGETHER, HWASA, BUMZU, DAYOUNG, Eric Nam, Lee Hyun, Ria Raj और KATSEYE की लारा समेत कई कलाकारों के नाम शामिल हैं।
दो दिवसीय आयोजन में अलग-अलग संगीत शैलियों के कलाकार एक मंच पर नजर आएंगे। इससे भारतीय प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को लाइव देखने का मौका मिल सकता है।
भारतीय कलाकार भी देंगे प्रस्तुति
फेस्टिवल में भारत के गिनी, किंग, रांज एक्स क्लिफर, रेबल और डीजे ज़ेलो भी शामिल होंगे। इस तरह आयोजन में के-पॉप के साथ भारतीय संगीत को भी जगह दी जाएगी।
HYBE India और BookMyShow Live करेंगे आयोजन
रिपोर्ट के अनुसार, HYBE India और BookMyShow Live मिलकर भारत में इस फेस्टिवल का आयोजन करेंगे। Kia India, Mastercard, Project B और Samsung Galaxy को मुख्य पार्टनर बताया गया है, जबकि Nongshim एसोसिएट पार्टनर होगा।
HYBE India के बिजनेस डेवलपमेंट हेड सार्थक अरोड़ा ने कहा कि भारतीय प्रशंसकों ने वर्षों से के-पॉप कलाकारों का समर्थन किया है। उनके मुताबिक, यह फेस्टिवल कलाकारों और प्रशंसकों को आमने-सामने जुड़ने का अवसर देगा।
BookMyShow Live के चीफ बिजनेस ऑफिसर नमन पुगलिया ने भी के-पॉप की वैश्विक लोकप्रियता और अलग-अलग पीढ़ियों के कलाकारों को एक मंच पर लाने के महत्व पर जोर दिया
27–28 मार्च 2027
