आज का पंचांग 31 मार्च : आज एकनाथ षष्ठी तिथि, जानें राहुकाल का समय कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 11, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, षष्ठी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 18, रमजान 20, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 31 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।

षष्ठी तिथि रात्रि 09 बजकर 32 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 57 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। व्यातिपात योग रात्रि 09 बजकर 53 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। गर करण प्रातः 09 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 10 बजकर 57 मिनट तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार एकनाथ षष्ठी।

सूर्योदय का समय 31 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 11 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 31 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 38 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 31 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 39 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 48 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 37 मिनट से 7 बजकर 1 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 31 मार्च 2024 :
राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम 4 बजकर 59 मिनट से 5 बजकर 59 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 9 बजकर 30 मिनट से अगले दिन यानी 1 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट तक।

आज का उपाय : आज आदित्यहृदय स्रोत का पाठ दोनों समय सुबह और शाम करें।

Share this Article
Leave a comment