आज का पंचांग 18 मार्च : आज फाल्गुन शुक्ल नवमी तिथि, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 28, शक संवत 1945, फाल्गुन शुक्ल, नवमी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 05, रमजान 07, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 18 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 08 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

नवमी तिथि रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र सायं 06 बजकर 11 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग सायं 04 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 22 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 18 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 18 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 31 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 18 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 52 मिनट से 5 बजकर 39 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 52 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 53 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 26 मिनट से 7 बजकर 57 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 18 मार्च 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 42 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 18 मिनट से 4 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : आज भगवान शिव का दही और शहद से अभिषेक करें।

Share this Article
Leave a comment