आज का पंचांग 12 मार्च : आज फाल्गुन द्वितीया तिथि, जानें राहुकाल और पंचक का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 22, शक संवत 1945, फाल्गुन शुक्ल, द्वितीया, मंगलवार, विक्रम संवत 2080। सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 29, रमजान 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि प्रातः 07 बजकर 14 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

रेवती नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। शुक्ल योग प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत ब्रह्म योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 07 बजकर 14 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 08 बजकर 30 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार फूलेश-दूज (मथुरा, उ.प्र.), श्री रामकृष्ण परमहंस जयंती, रमजान (मुस्लिम) मास प्रारंभ, तृतीया तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 12 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 27 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 12 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 45 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 54 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 25 मिनट से 6 बजकर 50 मिनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 44 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 18 मिनट से 12 बजकर 6 मिनट तक। पंचक सुबह 6 बजकर 34 मिनट से 8 बजकर 29 मिनट तक।

आज का उपाय : हनुमान जी को चोला चढ़ाएं और हनुमान मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

Share this Article
Leave a comment