आज का पंचांग 8 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 18, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वितीया, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 25, जिल्हिजा 01, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वितीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ।

आद्र्रा नक्षत्र सायं 07 बजकर 43 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग सायं 06 बजकर 27 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। कौलव करण अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार रम्भा तृतीया व्रत (पूर्वविद्धा) जिल्हिजा (मुस्लिम) मास प्रारंभ।

सूर्योदय का समय 8 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 17 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 8 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 40 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजे से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 51 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 जून 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 6 बजकर 18 मिनट तक।

आज का उपाय : आज शनि मंदिर में जाकर सतनजा का दान करें।

Share this Article
Leave a comment