आज का पंचांग 30 जून : आज पंचक समाप्त, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 09, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्ण, नवमी, रविवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 17, जिल्हिजा 23, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 30 जून सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। नवमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।

रेवती नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग सायं 04 बजकर 14 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार पंचक समाप्त प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक। गण्डमूल विचार।

सूर्योदय का समय 30 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 26 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 6 मिनट से 4 बजकर 46 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 जून 2024 :
राहुकाल शाम में 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 32 मिनट से 6 बजकर 27 मिनट तक। भद्राकाल का समय रात में 11 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 27 मिनट तक। पंचक काल सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।

उपाय : आज सूर्यदेव को जल रोली और चावल मिलाकर चढ़ाएं।

Share this Article
Leave a comment