आज का पंचांग 2 जुलाई : आज योगिनी एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 11, शक सम्वत् 1946, आषाढ़, कृष्णा, एकादशी, मंगलवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 19, जिल्हिजा 25, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

एकादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। कृतिका नक्षत्र अगले दिन तड़के 04 बजकर 40 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग पूर्वाह्न 11 बजकर 17 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 43 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 14 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार योगिनी एकादशी व्रत, सर्वार्थ सिद्धि योग।

सूर्योदय का समय 2 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 27 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 23 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 2 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 47 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 42 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 जुलाई 2024 :
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 10 मिनट तक। इसके बाद 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक।


उपाय : आज हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और बजरंग बाण का पाठ करें।

Share this Article
Leave a comment