आज का पंचांग 28 मार्च : आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 08, शक संवत 1946, चैत्र कृष्ण, तृतीया, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 15, रमजान 17, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 28 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। तृतीया तिथि सायं 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।

स्वाति नक्षत्र सायं 06 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग रात्रि 11 बजकर 13 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 06 बजकर 57 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।


आज के व्रत त्योहार श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

सूर्योदय का समय 28 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 28 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 37 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 28 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 2 मिनट से 12 बजकर 49 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 36 मिनट से 6 बजकर 59 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 28 मार्च 2024 :
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 23 मिनट से 11 बजकर 12 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 19 मिनट से 4 बजकर 9 मिनट तक। भद्रा काल का समय सुबह 6 बजकर 15 मिनट से शाम में 6 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान विष्णु के सामने कलावे की बत्ती बनाकर देसी घी का दीपक जलाएं।

Share this Article
Leave a comment