आज का पंचांग 24 मार्च : आज होलिका दहन, जानें भद्रा का समय कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति चैत्र 04, शक संवत 1946, फाल्गुन शुक्ल, चतुर्दशी, रविवार, विक्रम संवत 2080। सौर चैत्र मास प्रविष्टे 11, रमजान 13, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 मार्च सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्दशी तिथि प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रातः 07 बजकर 34 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग रात्रि 08 बजकर 34 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 09 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 02 बजकर 20 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार होलिका दहन (भद्रा-बाद)।

सूर्योदय का समय 24 मार्च 2024 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 24 मार्च 2024 : शाम 6 बजकर 34 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 46 मिनट से 5 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 50 तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 34 मिनट से 6 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 9 बजकर 23 मिनट से 10 बजकर 55 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 24 मार्च 2024 :
राहुकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल शाम में 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक। इसके बाद भद्राकाल का समय सुबह 9 बजकर 54 मिनट से रात में 11 बजकर 13 मिनट तक।

आज का उपाय : होलिका दहन के दौरान नवग्रहों की लकड़ी अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment