आज का पंचांग 14 मई : आज गंगा सप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति वैशाख 24, शक संवत 1946, वैशाख शुक्ल, सप्तमी, मंगलवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 01, जिल्काद 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 14 मई सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहूकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि अगले दिन तड़के 04 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ।

पुष्य नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 05 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। गण्ड योग प्रातः 07 बजकर 25 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 03 बजकर 36 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कर्क राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार श्री गंगा जयंती, ज्येष्ठ संक्रांति मुहूर्त 15, पुण्यकाल संक्रांति पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट के बाद।

सूर्योदय का समय 14 मई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 मई 2024 : शाम में 7 बजकर 4 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 मई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 7 मिनट से 4 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 33 मिनट से 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 3 मिनट से 7 बजकर 24 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 35 मिनट से 12 बजकर 17 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 मई 2024 :
राहुकाल दोपहर में 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक। इसके बाद रात में 11 बजकर 15 मिनट से 11 बजकर 56 मिनट तक।

आज का उपाय : लाल कपड़े में नारियल बांधकर हनुमान मंदिर में अर्पित कर दें या किसी नदी में प्रवाहित कर दें।

Share this Article
Leave a comment