PM मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश आएंगे, गाडरवाड़ा में 1600 MW की सुपर थर्मल बिजली यूनिट का करेंगे भूमिपूजन

1 Min Read

Gadarwara Thermal Power Bhoomipujan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. प्रस्तावित प्रोग्राम के मुताबिक प्रधानमंत्री NTPC के सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन कर सकते हैं. इसके साथ ही वे जनसभा को संबोधित भी कर सकते हैं.

दो इकाइयां प्रस्तावित

नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा में 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत 3200 मेगावॉट क्षमता का NTPC ने सुपर थर्मल प्लांट स्थापित किया था. इसमें 800 मेगावॉट की 4 यूनिट वर्तमान में कार्य कर रही हैं. ये सेंट्रल इंडिया की सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्रोजेक्ट में से एक है. यहीं 800-800 मेगावॉट की दो और यूनिट्स स्थापित की जानी है. इसे एनटीपीसी बोर्ड की ओर से अप्रूवल भी मिल गया है. प्रधानमंत्री 6 जून को इसकी दो यूनिट्स का भूमिपूजन कर सकते हैं.

Share this Article