MP News: एमपी में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी शुरू, महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

1 Min Read

MP News: मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं. चुनाव में महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है. इस संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है. जारी आदेश के अनुसार आयुक्त, नगरीय प्रशासन को महापौर और नगर पालिका अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकृत अधिकारी बनाया गया है.

वहीं नगर परिषद अध्यक्ष पदों के आरक्षण की प्रक्रिया के लिए संचालक, नगरीय प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार नगरीय निकाय चुनाव से जुड़े नियमों में पहले ही संशोधन कर चुकी है, जिसके बाद अब चुनावी तैयारियों को गति दी जा रही है.

मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

आदेश में लिखा है कि क्रमांक UDH-4/4/1/0001/2026/18-3 मध्य प्रदेश नगर पालिका (महापौर तथा अध्यक्ष के पद का आरक्षण) नियम 1999 के प्रावधानों के अंतर्गत नगरीय निकायों के आगामी निर्वाचन के लिए महापौर/अध्यक्ष के पद के आरक्षण की कार्यवाही के लिए आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश को विहित प्राधिकारी घोषित किया जाता है.

Share this Article