मासिक दुर्गाष्टमी आज: व्रत रखकर करें देवी मां की आराधना, जानें क्या करें आज के दिन

admin
2 Min Read

सनातन धर्म में हर महीने मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है। इस व्रत का खास महत्व है। ऐसा कहा जाता है, इस दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

इस माह यह व्रत 18 जनवरी यानी आज के दिन रखा जाएगा। इस दिन के व्रत को लेकर कई सारे नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन जरूर किया जाना चाहिए, तो आइए जानते हैं –

मासिक दुर्गाष्टमी के दिन क्या करें और क्या नहीं ?

० मासिक दुर्गाष्टमी के दिन भूलकर भी महिलाओं के साथ असम्मानजनक व्यवहार न करें।
० इस पर्व में आस-पास की महिलाओं के सम्मान पर जोर दिया जाना चाहिए।
० मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए सिर्फ इस दिन ही नहीं, बल्कि महिलाओं का सम्मान हमेशा करना चाहिए।
० ऐसा माना जाता है कि इस दिन जल्दी स्नान करने और उसके बाद पूजा करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
० मां दुर्गा के लिए अखंड ज्योत जलाना चाहिए।
० ध्यान रखें कि एक शांत घर पूरे वर्ष सुख और समृद्धि को बढ़ावा देता है, ऐसे में इस दिन अपने घर को किसी भी प्रकार की कलह, वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़े से मुक्त रखने का प्रयास करें।
० मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मांसाहार भोजन, शराब और धूम्रपान के सेवन से बचना चाहिए।
० सुनिश्चित करें कि मां दुर्गा को जो प्रसाद चढ़ाएं उसमें लहसुन और प्याज न हो, साथ ही इसमें रोजाना उपयोग करने वाले नमक के बजाय सेंधा नमक का उपयोग करें।
० मां के सामने बैठकर भजन करें।
० दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

Share this Article
Leave a comment