Holika Dahan 2024: किन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, हो सकती है परेशानियां

admin
2 Min Read

पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का ज्योतिष के साथ-साथ धार्मिक महत्व भी विस्तार से बताया गया है। इस दिन ऐसी माना जाता है कि होलिका दहन की पूजा से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति की इच्छा भी पूरी हो सकती है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ लोगों को होलिका दहन देखने की मनाही होती है।तो जानते हैं किन लोगों को होलिका की अग्नि नहीं देखना चाहिए।

नई दुल्हन न देखें होलिका दहन

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि पहली बार नई दुल्हन को होलिका दहन अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से दांपत्य जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। साथ ही सुख-सौभाग्य में भी कमी आने लग जाता है। इसलिए नई दुल्हन भूलकर भी न देखें।

गर्भवती महिलाएं न देखें होलिका दहन
गर्भवती महिलाओं को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि ऐसी महिलाओं को होलिका दहन देखने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है। मां और बच्चों दोनों को शारीरिक परेशानियों को भी सामना करना पड़ सकता है।

सास और बहु साथ में न देखें होलिका दहन
होलिका दहन सास और बहु को कभी भी साथ में नहीं देखना चाहिए। इससे घर में कलह-क्लेश की स्थिति उत्पन्न होने लगती है और सास-बहु के रिश्ते भी बिगड़ने लग जाते हैं। इसके अलावा घर में कभी भी सुख-शांति का आगमन नहीं होता है। इसलिए सास और बहु कभी भी एक साथ होलिका दहन न देखें।

इकलौती संतान वाले न देखें होलिका दहन
परंपरा के अनुसार जिन लोगों की इकलौती संतान है, उन्हें कभी भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। इस दिन होलिका की पूजा भी नहीं करनी चाहिए।

बच्चों को न दिखाएं होलिका दहन

होलिका दहन कभी भी बच्चों को न दिखाएं। क्योंकि इस दिन नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव अधिक रहता है और बच्चों पर हावी होने का खतरा भी अधिक रहता है। इसलिए बच्चों को कभी होलिका दहन न दिखाएं।

Share this Article
Leave a comment