महाराष्ट्र में गोलीबारी : BJP विधायक ने पुलिस स्टेशन में शिंदे गुट के नेता को मारी गोली

2 Min Read

महाराष्ट्र(deshabhi.com) । महाराष्‍ट्र में गोलीबारी की घटना सामने आई है। सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेता को भाजपा विधायक द्वारा गोली मारी है। गोलीबारी के बाद पुलिस ने बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को हिरासत में ले लिया है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था, जिसके चलते यह घटना घटी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

बता दें कि, गोली हिललाइन पुलिस थाने के अफसर के सामने मारी गई है। गोलीबारी में महेश गायकवाड़ के साथ एक और व्यक्ति जख्मी हुआ है, दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। शिवसेना नेता के शरीर से पांच गोलियां निकाली गई हैं, लेकिन अभी भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद गणपत गायकवाड़ ने बताया कि उन्होंने सेल्फ डिफेंस में गोली मारी, क्योंकि महेश गायकवाड़ के साथ आए लोग उनके बेटे के साथ बदसलूकी कर रहे थे।

डीसीपी सुधाकर पाठारे ने जानकारी देते हुए बताया कि, ”हिल लाइन पुलिस थाने में शिवसेना के महेश गायकवाड़ और बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ इन दोनों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी कारण दोनों शिकायत देने आए थे। किसी मुद्दों को लेकर दोनों के बीच चर्चा चल रही थी। इसी दौरान विधायक गणपत गायकवाड़ ने शिवसेना के महेश गायकवाड़ और उनके साथियों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share this Article
Leave a comment