बीजेपी ने जारी की पांचवीं लिस्ट, नवीन जिंदल-सीता सोरेन को टिकट, कंगना भी मैदान में

admin
1 Min Read

दिल्ली (deshabhi.com)। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पांचवीं सूची जारी कर दी गई है। सूची में 111 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। सूची में कुछ ही देर पहले कांग्रेस छोड़कर आए नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से टिकट दिया गया है। सूची में मेनका गांधी, जितिन प्रसाद, कंगना रनौत, रविशंकर प्रसाद समेत कई लोगों के नाम हैं। सूची में पीलीभीत से मौजूदा सांसद वरुण गांधी का टिकट काट दिया गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट भी काट दिया गया है और सीता सोरेन को दुमका (झारखंड) से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Share this Article
Leave a comment