महंगाई का बड़ा झटका: मई में लगातार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, हर घर की जेब पर सीधा असर, क्या मिलेगी अब राहत?

4 Min Read

 नई दिल्ली : देश के अलग अलग शहरों तक पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर डाल दिया है. रोजमर्रा की जिंदगी, यात्रा और कारोबार हर जगह महंगाई की यह आग साफ महसूस की जा रही है. पिछले कुछ दिनों से ईंधन के दाम जिस रफ्तार से बढ़ रहे है उसने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है.

26 मई 2026 की नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई टेंशन, लगातार चौथी बढ़ोतरी से झटका

26 मई 2026 को जारी ताजा रेट के बाद एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम जनता को चौंका दिया है. पिछले 10 दिनों के भीतर चार बार दाम बढ़ चुके है और कई शहरों मे पेट्रोल का रेट 115 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है. फिलहाल राहत की उम्मीद कमजोर नजर आ रही है और महंगाई का दबाव लगातार बना हुआ है.

दिल्ली और नोएडा मे ईंधन के नए दाम, रोजमर्रा की जिंदगी पर असर

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली मे पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. नोएडा मे भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई है. लगातार बढ़ते दामों ने ऑफिस आने जाने वाले लोगों और निजी वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है.

मुंबई और कोलकाता मे पेट्रोल पहुंचा ऊंचे स्तर पर, ट्रांसपोर्ट महंगा

मुंबई मे पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. कोलकाता मे पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. इन बड़े शहरों मे ईंधन की बढ़ती कीमतों का असर सीधे टैक्सी किराए, ट्रांसपोर्ट और दैनिक जरूरत की वस्तुओं पर दिखने लगा है.

हैदराबाद और चेन्नई मे बढ़ी महंगाई की मार, बजट पर दबाव

हैदराबाद मे पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है, जो देश के सबसे महंगे शहरों मे शामिल हो गया है. यहां डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई मे पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. लगातार बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों का मासिक बजट बिगाड़ दिया है.

गाजियाबाद, पटना और बेंगलुरु मे अलग अलग रेट, टैक्स का असर साफ

गाजियाबाद मे पेट्रोल 101.80 रुपये और डीजल 94.90 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. पटना मे पेट्रोल 113.35 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है. बेंगलुरु मे पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है. राज्यों के टैक्स ढांचे के कारण कीमतों मे बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

मई महीने मे लगातार बढ़े दाम, चार चरणों मे लगा महंगाई का झटका

मई महीने मे ईंधन की कीमतों मे कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई. 15 मई को पहली बड़ी बढ़त के बाद पेट्रोल और डीजल करीब 3 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ. 19 मई को 90 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई. 23 मई को फिर से दाम बढ़े और 25 मई को सबसे बड़ा झटका देखने को मिला, जब पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया.लगातार हो रही इन बढ़ोतरी ने साफ कर दिया है कि ईंधन की कीमतें फिलहाल आम जनता के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है.

Share this Article