शादी के बाद पत्नी से नहीं बनाए संबंध तो बेडरूम में लगवा दिया CCTV, पैसे देकर हर रोज बुलाता था नए लड़के, फिर जो हुआ…

2 Min Read

UP News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक महिला ने अपने पति पर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाए. जबकि महिला का पति काफी पढ़ा लिखा है और मल्टी नेशनल कंपनी में काम करता है, लेकिन उसके अजीबोगरीब शौक ने सबकुछ बर्बाद कर दिया. महिला ने जब इसका खुलासा किया तो पैरों तले जमीन खिसक गई. महिला ने सबूत के तौर पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं. फिलहाल, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, पीड़ित पत्नी मैनपुरी की रहने वाली है, जिसकी शादी करीब 2 साल पहले 2024 में एटा के रहने वाले शिवम गुप्ता के साथ हुई थी. दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. जिसमें करोड़ों रुपए खर्च हुए. शादी के कुछ समय तक सबकुछ ठीक-ठाक रहा लेकिन पति कभी पत्नी के साथ संबंध नहीं बनाए. जबकि दोनों एक ही फ्लैट में रहते थे. इस दौरान पत्नी ने वजह पता लगाने का प्रयास किया, तो देखकर हैरान रह गई.

कई लड़कों के साथ दिखा पति

दरअसल, पत्नी ने पति की हरकतों का पता लगाने के लिए चुपसे से बेडरूम में कैमरा लगवा दिया. इस दौरान पति पर नजर भी रखने लगी. सीसीटीवी में पत्नी ने देखा कि पति ने अलग-अलग लड़कों के साथ संबंध बना रहा है. यह देखते ही पत्नी हैरान रह गई. उसने इस दौरान करतूतों को सबके सामने लाने की ठानी और फिर मामला पुलिस तक पहुंचा दिया.

पुलिस को सौंपी सीसीटीवी फुटेज

पत्नी ने पुलिस से बताया कि उसका पति प्रतिदिन पैसे देकर लड़कों को घर बुलाता था और फिर उसके साथ कुकर्म करता था. जब पुलिस वालों ने महिला से सबूत की बात की, तो उसने सीसीटीवी फुटेज सौंप दी. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. महिला ने बताया कि जब इस घटना की जानकारी लगी, तो उसने विरोध किया. विरोध करने पर न सिर्फ पति बल्कि पूरा परिवार परेशान करने लगा. फिलहाल, जांच की जा रही है.

Share this Article