छत्तीसगढ़ में हजारों कर्मचारियों को राहत, 1 नवंबर से बंद नहीं होगी बस सेवा

admin  - News & Entertainment
2 Min Read

रायपुर। रायपुर से नया रायपुर स्थित मंत्रालय और संचालनालय आने-जाने वाले हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली है। एक नवंबर से बस सेवा बंद होने की आशंका के बीच मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने स्पष्ट किया है कि नई निविदा प्रक्रिया पूरी होने तक बसों का संचालन जारी रहेगा।

छत्तीसगढ़ मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय और सचिव ने इस मुद्दे पर वित्त विभाग तथा रजिस्ट्रार शाखा के साथ चर्चा की है। इसके बाद कर्मचारियों को भरोसा दिलाया गया कि फिलहाल बस सेवा बंद नहीं होगी।

रोजाना 5 से 6 हजार कर्मचारी करते हैं सफर

रायपुर और आसपास के क्षेत्रों से रोजाना करीब 5,000 से 6,000 अधिकारी-कर्मचारी नया रायपुर स्थित महानदी भवन और अन्य सरकारी कार्यालयों में पहुंचते हैं। ये कर्मचारी लगभग 35 से 40 किलोमीटर की दूरी तय करते हैं।

सरकारी बस सेवा उनके आवागमन का प्रमुख साधन है। ऐसे में सेवा बंद होने की आशंका से कर्मचारियों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती थी।

नई निविदा तक जारी रहेगा संचालन

संघ अध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने कर्मचारियों से अपील की है कि वे बस सेवा को लेकर चिंता या असमंजस में न रहें। नई निविदा की प्रक्रिया पूरी होने तक संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा। इससे मंत्रालय और संचालनालय आने-जाने वाले कर्मचारियों को फिलहाल राहत मिली है।

Share this Article