WhatsApp पर आया Meta One सब्सक्रिप्शन, एक प्लान में मिलेंगी Meta की सभी प्रीमियम फीचर्स

2 Min Read

WhatsApp Subscription Plan: मेटा ने हाल ही में अपना नया सब्सक्रिप्शन प्लान ‘Meta One’ लॉन्च किया है और अब इसे धीरे-धीरे WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध कराया जा रहा है. नई जानकारी के अनुसार, WhatsApp के एंड्रॉयड वर्जन में भी Meta One सब्सक्रिप्शन का सपोर्ट जोड़ा जा रहा है. इस सेवा के तहत यूजर्स को ‘Meta One Premium’ और ‘Meta One Plus’ नाम के दो प्लान मिलेंगे. इनमें से किसी एक प्लान को लेने पर यूजर मेटा की कई सेवाओं का एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे अलग-अलग ऐप्स के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Meta One सब्सक्रिप्शन लेने से क्या फायदा होगा?

  • जो यूजर WhatsApp के जरिए Meta One प्लान को सब्सक्राइब करेंगे उन्हें WhatsApp Plus के एक्स्ट्रा फीचर्स भी मिलेंगे.
  • इसके अलावा, वे Meta AI और कंपनी की दूसरी प्रीमियम सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे.
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Meta One Plus’ की कीमत करीब 700 रुपये प्रति माह और ‘Meta One Premium’ की कीमत लगभग 2200 रुपये प्रति माह हो सकती है.
  • दोनों प्लान में AI की मदद से इमेज और वीडियो बनाने की सुविधा भी दी जाएगी, हालांकि इसकी लिमिट प्लान के अनुसार अलग-अलग होगी.
  • खास बात यह है कि दोनों प्लान एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ उपलब्ध होंगे.
Share this Article