जोरहाट में एयरफोर्स विमान हादसा, AN-32 क्रैश से एयरबेस पर मचा हड़कंप

3 Min Read

Airforce Plane Crash:  Assam के Jorhat स्थित एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, लैंडिंग प्रक्रिया के दौरान विमान में आग लग गई, जिसके बाद स्थिति अचानक गंभीर हो गई।हादसे के बाद एयरबेस पर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया।

लैंडिंग स्ट्रिप से बाहर गया विमान, ऊबड़ खाबड़ इलाके में हुआ हादसा
सूत्रों के मुताबिक विमान निर्धारित रनवे पर लैंड नहीं कर सका और लैंडिंग स्ट्रिप से बाहर जाकर असमान और ऊबड़ खाबड़ इलाके में पहुंच गया। इसी वजह से यह गंभीर दुर्घटना हो गई।हादसे के बाद विमान में आग भड़क उठी और वह दो हिस्सों में टूट गया।

एयरफोर्स का बयान, जांच शुरू
Indian Air Force ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए हादसे की पुष्टि की है। वायुसेना ने बताया कि जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।फिलहाल हादसे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

सवार लोगों की स्थिति स्पष्ट नहीं, जांच जारी
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है। हादसे के तुरंत बाद एयरफोर्स के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।

AN-32 विमान का लंबा सेवा इतिहास, कई हादसों से जुड़ा रिकॉर्ड
AN-32 विमान भारतीय वायुसेना का एक प्रमुख ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट माना जाता है, जिसका उपयोग सैनिकों की आवाजाही, लॉजिस्टिक सपोर्ट और ऑपरेशनल मिशनों में किया जाता है।यह विमान वर्ष 1986 से अब तक लगभग 22 दुर्घटनाओं का शिकार हो चुका है, जिसके चलते इसकी सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं पर समय समय पर सवाल भी उठते रहे हैं।

बड़े हादसे की जांच तेज, एयरबेस पर सुरक्षा कड़ी
हादसे के बाद पूरे एयरबेस क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी थी या कोई अन्य कारण इस दुर्घटना के पीछे जिम्मेदार है।

Share this Article