Victim Alleges Forced Religious Videos: नासिक TCS मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, जहां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) ऑफिस में काम करने वाली महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जबरन धार्मिक गतिविधियों से जुड़े गंभीर आरोप लगाए हैं। इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं, जिससे मामला और भी संवेदनशील होता जा रहा है।
पुलिस को दिए गए बयानों में पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उन्हें कथित तौर पर धार्मिक दबाव में लाने के लिए इस्लामिक मौलवियों तारिक जमील और जाकिर नाइक के वीडियो दिखाए जाते थे। आरोप है कि यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा था ताकि महिलाओं की सोच को प्रभावित किया जा सके। नासिक TCS मामला में अब तक 9 महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िताओं के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें मंदिर जाने और भजन सुनने से भी रोका। एक आरोपी दानिश शेख पर यह भी आरोप है कि वह महिलाओं को भरोसे में लेकर “अल्लाह पर विश्वास” जैसे संदेश देता था और खुद को धार्मिक रूप से जोड़कर पेश करता था। साथ ही उस पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं, जबकि वह पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 18 से 25 वर्ष की महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से निशाना बनाया। इस नासिक TCS मामला में चार्जशीट में 106 गवाहों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनमें कर्मचारी, मैनेजमेंट और POSH समिति के सदस्य भी हैं।
फिलहाल SIT इस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इसमें कोई बड़ा नेटवर्क या बाहरी कड़ी भी शामिल है।
