13 साल की मासूम से दरिंदगी! बच्ची हुई गर्भवती, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 Min Read

MP News: सिवनी जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र घंसौर के थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां 13 वर्षीय नाबालिक के साथ लगातार बलात्कार होता रहा है. 50 वर्षीय व्यक्ति के द्वारा नाबालिग के साथ लगातार दुष्कर्म करना पाया गया. इस बात का खुलासा उसे समय हुआ जब 13 वर्षीय नाबालिक के शरीर में परिवर्तन आने लगे जिसकी जांच कराए जाने पर परिजनों को मालूम चला की नाबालिग गर्भवती है. इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर गया है.

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 में 2026 को नाबालिग पीड़िता अपने माता-पिता के साथ घंसौर थाना पहुंची थी. जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पीड़िता ने बताया कि उसके माता-पिता मजदूरी के लिए शहर से बाहर जाते रहते थे. वह गांव में अपने भाई-बहन के साथ रहती है. गांव के ही तीरथ यादव (50 वर्षीय) ने पिछले वर्ष दीपावली के समय पीड़िता को अकेले पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. किसी को बताए जाने पर जान से मारने की धमकी दी थी.

इसके बाद से ही आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा. पीड़िता डर के कारण दुष्कर्म की बात ना तो माता-पिता से कर पाई और अन्य किसी को इस घटना के बारे में बताया. जब पीड़िता के शरीर में परिवर्तन होने पर माता-पिता को चिंता हुई तो माता-पिता ने पीड़िता को डॉक्टर के पास चेकअप कराया जहां डॉक्टर के द्वारा पीड़िता को गर्भवती बताया गया.

Share this Article