‘TMC के 50 विधायक और 20 सांसद पाला बदलने को तैयार…’, BJP MP के दावे से बढ़ी हलचल

2 Min Read

BJP MP Saumitra Khan Statement: पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद सौमित्र खान ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि टीएमसी के करीब 50 विधायक अपनी ही पार्टी से काफी नाराज हैं और 20 सांसद भाजपा में आना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा का केंद्रीय नेतृव्य एक बार कह दे, तो टीएमसी नाम की कोई पार्टी नहीं बचेगी. हर कोई भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है. इस दौरान सांसद ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला है.

बांकुड़ा से भाजपा सांसद सौमित्र खान ने दावा किया कि टीएमसी के कई विधायक और सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और वे पाला बदलने के लिए तैयार हैं. सांसद के दावे के मुताबिक, टीएमसी का हर नेता भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार है.

BJP सांसद के दावे से TMC में चिंता

भाजपा सांसद सौमित्र खान ने टीएमसी को लेकर उस दौरान दावा किया है, जब टीएमसी के कई नेता भाजपा का दामन थाम चुके हैं. टीएमसी में फूट सी मच गई है. मंगलवार को ही सीएम की बैठक में बारासात से सांसद काकोली घोष और टीएमसी के 6 विधायक पहुंचे थे. इसी बीच अब सौमित्र खान के दावे ने टीएमसी को चिंता में डाल दिया है.

Share this Article