सायरन बजाकर पहुंची पुलिस गाड़ी, फिर हुआ ऐसा काम कि वायरल वीडियो ने मचा दिया बवाल

2 Min Read

मध्य प्रदेश : रीवा जिले से सामने आए एक वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी सरकारी वाहन में बैठे हुए बीयर मंगवाते दिखाई दे रहे हैं। मामला सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और पुलिस प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी।

रीवा के गंगेव चौकी का बताया जा रहा वीडियो

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो मनगवां थाना क्षेत्र की गंगेव चौकी का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए शराब दुकान के बाहर पहुंचता है।इसके बाद एक युवक हाथ में ठंडी बीयर लेकर आता है और गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी को देता है। जैसे ही बीयर गाड़ी में पहुंचती है, सायरन बंद हो जाता है और वाहन वहां से रवाना हो जाता है।यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

लोगों ने उठाए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने सवाल किया कि आखिर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी सरकारी गाड़ी में शराब कैसे मंगवा सकते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उनके मुताबिक कई बार पुलिस वाहन सायरन बजाते हुए दुकान तक पहुंचते हैं और शराब लेकर लौट जाते हैं।इस घटना के बाद पुलिस की छवि को लेकर भी लोगों में नाराजगी दिखाई दी।

SP ने लिया त्वरित एक्शन, पुलिसकर्मी सस्पेंड

मामला बढ़ने के बाद रीवा पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक आरक्षक और चालक को निलंबित कर दिया।बताया गया कि मामले की जांच अनुविभागीय अधिकारी को सौंपी गई थी। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई।SP ने साफ कहा है कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस विभाग पूरे मामले की आगे जांच कर रहा है।

Share this Article