June 2026 में सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का महाकुंभ, कॉमेडी से देशभक्ति तक रिलीज होंगी कई बड़ी फिल्में

1 Min Read

Upcoming Bollywood Movies June 2026: अगर आप भी मूवी लवर हैं और फिल्में देखना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. मई का महीना कुछ ही दिनों बाद खत्म हो जाएगा, इसके बाद जून महीने की शुरुआत होगी. जून का पूरा महीना मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि इस महीने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार हैं. गर्मियों की छुट्टियां भी चल रही हैं और कई सारी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली हैं, इसलिए मूवी लवर्स के लिए जून का महीना किसी तोहफे से कम नहीं है. ऐसे में आइए जानते हैं कि जून महीने में कौन-कौन सी मजेदार फिल्में रिलीज होंगी.

‘है जवानी तो इश्क होना है’

फेमस डायरेक्टर डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह एक कॉमेडी फिल्म है जो 5 जून 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आएंगे, जबकि इनके साथ मौनी रॉय, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और चंकी पांडे जैसे मशहूर कलाकार भी एक साथ नजर आएंगे.

Share this Article