Petrol Diesel Price MP: फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, भोपाल में 111.71 रुपय हुआ पेट्रोल, जानिए आपके शहर के दाम

3 Min Read

Petrol Diesel Price MP: देशभर में पेट्रालियम कंपनियों ने 9 दिनों के भीतर तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के के दाम बढ़ा दिए हैं. शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई. इसके बाद मध्‍य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपये या फिर इससे ज्यादा महंगा हो गया है.

इस महीने में पेट्रोल-डीजल के दाम मध्‍य प्रदेश समेत पूरे देश में तीन बार बढ़ाए जा चुके हैं. 15 मई को पहली बार देशभर में पेट्रोल-डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी सरकार द्वारा की गई थी. वहीं 19 मई को दूसरी बार 90 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया और आज होने वाली बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल-डीजल के दाम में कुल करीब 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है.

एमपी के प्रमुख शहराें में पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्‍य प्रदेश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते दिखाई दिए हैं. भोपाल में पेट्रोल 111.71 और डीजल 96.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं इंदौर में पेट्रोल 111.85 और डीजल 96.92 रुपये प्रति लीटर, जबलपुर में पट्रोल 112.18 और डीजल 97.32 रुपये प्रति लीटर, ग्वालियर में 111.63 और डीजल 96.80 रुपये प्रति लीटर, उज्जैन में पेट्रोल 112.10 और डीजल 97.21 रुपये प्रति लीटर महंंगा हो गया.

इन शहरों में पेट्राेल-डीजल महंगा

सबसे महंगे शहरों में रीवा, सीधी, पांढुर्णा, पन्ना और उमरिया शामिल हैं, जहां पेट्रोल 113.18 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गया है. मऊगंज, अलीराजपुर, बालाघाट, श्योपुर, बुरहानपुर, मैहर, मंडला, डिंडौरी, शहडोल और अनूपपुर में भी पेट्रोल 113.17 रुपए के आसपास बिक रहा है. वहीं छतरपुर में पेट्रोल 113.16 रुपए, बड़वानी में 113.14 रुपए, शिवपुरी में 113.11 रुपए और सतना में 113.09 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है.

नीमच में पेट्रोल 113.05 रुपए और निवाड़ी में 113.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है. इसके अलावा खंडवा, सिवनी और आगर मालवा में पेट्रोल 112.96 रुपए के करीब बिक रहा है. छिंदवाड़ा, धार, गुना, मंदसौर, कटनी और नरसिंहपुर में भी दाम 112 रुपए से ऊपर बने हुए हैं.

ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा तनाव

विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इस बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है. ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. तेल कंपनियों पर बढ़ते दबाव के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले दिनों में ईंधन की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है.

Share this Article