Nautapa Diet Tips: नौतपा में खुद को कैसे् रखें सुरक्षित? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज

2 Min Read

Nautapa Diet Tips: उत्तर भारत में जेठ के महीने में पड़ने वाला नौतपा साल का सबसे गर्म समय माना जाता है. इस बार नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा. इन दिनों तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की सेहत पर बुरा असर डालती हैं. ज्यादा गर्मी की वजह से शरीर से पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से निकलने लगते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी, सिरदर्द और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में इस भीषण गर्मी से बचने और शरीर को ठंडा रखने के लिए सही खान-पान और पर्याप्त पानी पीना बहुत जरूरी होता है.

नौतपा में क्या खाएं?

  • नौतपा में हल्का और जल्दी पचने वाला खाना खाएं.
  • ज्यादा पानी वाले फल जरूर खाएं.
  • तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी डाइट में शामिल करें.
  • लौकी, तोरई, टिंडा और कद्दू जैसी सब्जियां खाएं.
  • घर का बना ताजा खाना खाएं.

शरीर को ठंडा रखने वाले देसी ड्रिंक्स

  • दही और छाछ पेट को ठंडक देते हैं.
  • पुदीना और जीरे वाली छाछ फायदेमंद है.
  • आम पन्ना लू से बचाने में मदद करता है.
  • सत्तू का शरबत शरीर को ठंडा रखता है.
  • नारियल पानी और नींबू पानी जरूर पिएं.

नौतपा में किन चीजों से बचें?

  • ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना न खाएं.
  • समोसा, कचौरी और जंक फूड से दूरी रखें.
  • ज्यादा चाय और कॉफी पीने से बचें.
  • ज्यादा मीठे ड्रिंक्स और शराब नुकसान कर सकते हैं.
  • बासी और खुला खाना खाने से बचें.

जरूरी हेल्थ टिप्स

  • थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.
  • प्यास लगने का इंतजार न करें.
  • दोपहर 12 से 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें.
  • बाहर जाते समय सिर और शरीर को ढककर रखें.
  • सही खान-पान से नौतपा की गर्मी में भी स्वस्थ रह सकते हैं.

Share this Article