नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजनीति में गठबंधन समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। अब द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम और कांग्रेस के बीच बढ़ती राजनीतिक दूरी संसद तक पहुंच गई है। Kanimozhi Karunanidhi ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर DMK सांसदों के लिए सदन में अलग बैठने की व्यवस्था करने की मांग की है।इस कदम को विपक्षी राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
कांग्रेस के साथ बैठना अब उचित नहीं: कनिमोझी
अपने पत्र में कनिमोझी ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और कांग्रेस के साथ गठबंधन समाप्त होने के बाद DMK सांसदों का कांग्रेस सदस्यों के साथ बैठना उचित नहीं माना जा सकता।उन्होंने स्पीकर से अनुरोध किया कि DMK संसदीय दल के लिए अलग सीटिंग अरेंजमेंट किया जाए ताकि पार्टी सांसद सदन में अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को अधिक प्रभावी ढंग से निभा सकें
