मध्य प्रदेश : मुरैना में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हाईवे सुरक्षा की पोल खोल दी है। नेशनल हाईवे 44 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक डॉक्टर के परिवार को निशाना बनाते हुए लूट की कोशिश की और कार पर हमला बोल दिया।
पहले से बिछा था जाल, चारों ओर से घेरकर बरसाए डंडे
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से झांसी जा रहा परिवार जैसे ही सराय छोला थाना क्षेत्र के बाबा देवपुरी इलाके के पास पहुंचा, वैसे ही बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। यह कोई अचानक हमला नहीं था, बल्कि पूरी योजना के तहत पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियो
