Kajari Teej 2024 Date: कजरी तीज कब है, जानें तारीख मुहूर्त और महत्व

admin
2 Min Read

इस साल कजरी तेज 22 अगस्त, गुरुवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर कजरी तीज मनाई जाती है। कजरी तीज को कज्जली तीज, सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है। कजरी तीज का पर्व रक्षाबंधन के तीन दिन बाद मनाया जाता है। वहीं, कजरी तीज कृष्ण जन्माष्टमी के पांच दिन पहले आती है। आइए, जानते हैं कजरी तीज का महत्व और इस साल कजरी तीज पूजन का शुभ मुहूर्त।

कजरी तीज कब है
इस बार कजरी तीज पूजा के लिए तृतीया तिथि का प्रारंभ : बुधवार 21 अगस्त 2024 को शाम 05:06 मिनट से होगा और तृतीया तिथि का समापन 22 अगस्त 2024, गुरुवार को दोपहर 01:46 मिनट पर होगा। ऐसे में सूर्य उदय तिथि के अनुसार कजरी तीज 22 अगस्त पर बनाई जाएगी। आप सुबह उठकर कजरी तीज पूजा करके इस त्योहार को मना सकते हैं।

कजरी तीज क्यों मनाई जाती है
कजरी तीज संतान प्राप्ति के लिए मनाई जाती है। जो स्त्रियां और पुरुष संतान सुख की कामना रखते हैं, वे कजरी तीज का व्रत रखकर विधि-विधान के साथ पूजा कर सकते हैं। कजरी तीज एक सजीला पर्व है, यानी इस दिन स्त्रियां साज-श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन और संतान प्राप्ति की कामना करती हैं। कई जगहों पर इस दिन भगवान श्रीकृष्ण के झूले को फूलों से सजाकर कृष्ण भजन भी गाए जाते हैं। पौराणिक मान्यता है कि इस दिन देवी पार्वती पहली बार भगवान शिव से मिली थी।

कजरी तीज की खास बातें
– कजरी तीज पर शिव-पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही नीमड़ी माता का पूजन करके चंद्रमा को जल भी अर्पित किया जाता है।
– कजरी तीज पर विवाहित स्त्रियां सोलह-श्रृंगार करके झूला झूलती हैं।
– कजरी तीज को संतान प्राप्ति के लिए खास माना जाता है, इसलिए महिलाएं संतान सुख पाने के लिए विधि-विधान के साथ पूजा करके तीज माता की कथा भी सुनती हैं।

Share this Article
Leave a comment