आज का पंचांग 17 अगस्त : आज सावन का अंतिम शनि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 26, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, द्वादशी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 02, सफ़र 11, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 17 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

पूर्वाषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 49 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग पूर्वाह्न 10 बजकर 47 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 08 बजकर 06 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 05 बजकर 29 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार शनि प्रदोष व्रत, त्रयोदशी तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 17 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 17 अगस्त 2024 : शाम में 6 बजकर 58 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 25 मिनट से 5 बजकर 8 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 36 मिनट से 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 58 मिनट से 7 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 17 अगस्त 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 51 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक।

आज का उपाय : भगवान शिव का जल में गुड़ डालकर अभिषेक करें ।

Share this Article
Leave a comment