आज का पंचांग 14 अगस्त : आज श्रावण नवमी तिथि उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 23, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, नवमी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 30, सफ़र 08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 14 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। अनुराधा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 13 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग सायं 04 बजकर 06 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 24 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 14 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 50 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 14 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 1 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 14 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 23 मिनट से 5 बजकर 7 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 37 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 1 मिनट से 7 बजकर 23 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 14 अगस्त 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। इसके बाद सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक।


आज का उपाय : जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

Share this Article
Leave a comment