आज का पंचांग 10 अगस्त : आज कल्की जयंती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 19, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, षष्ठी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 26, सफ़र 04, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि अगले दिन सुबह 05 बजकर 46 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।

चित्रा नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 49 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। साध्य योग अपराह्न 02 बजकर 52 मिनट तक उपरांत शुभ योग का आरंभ। कौलव करण सायं 04 बजकर 31 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 04 बजकर 18 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री कल्कि जयंती।

सूर्योदय का समय 10 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 5 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 26 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अगस्त 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। इसके बाद दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5 बजकर 48 मिनट से 6 बजकर 41 मिनट तक।

आज का उपाय : आज बजरंगबली को लाल सिंदूर का चोला चढ़ाएं।

Share this Article
Leave a comment