आज का पंचांग 9 अगस्त : आज नागपंचमी व्रत पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 18, शक सम्वत् 1946, श्रावण शुक्ल, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 25, सफ़र 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 09 अगस्त सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 15 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ।

हस्त नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 45 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग अपराह्न 01 बजकर 45 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 01 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार नाग पंचमी।

सूर्योदय का समय 9 अगस्त 2024 : सुबह 5 बजकर 47 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 अगस्त 2024 : शाम में 7 बजकर 5 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 5 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 6 मिनट से 7 बजकर 27 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 अगस्त 2024 :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। इसके बाद सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल। इसके बाद दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 20 मिनट तक।

आज का उपाय : आज कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

Share this Article
Leave a comment