आज का पंचांग 30 जुलाई : आज श्रावण कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 08, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 15, मुहर्रम 23, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। दशमी तिथि सायं 04 बजकर 45 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ।

कृतिका नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 23 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग अपराह्न 03 बजकर 56 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। विष्टि करण सायं 04 बजकर 45 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।


आज के व्रत त्योहार : आज सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत।
सूर्योदय का समय 30 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 41 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 30 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 14 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 30 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 18 मिनट से 5 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 13 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक। अमृत काल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 30 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक। दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का समय सुबह 8 बजकर 24 मिनट से 9 बजकर 18 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 5 बजकर 42 मिनट से 4 बजकर 44 मिनट तक।

आज का उपाय : आज ओम गौरी शंकराय नमः मंत्र का कम से कम 2 माला यानी 108 बार पाठ करें ।

Share this Article
Leave a comment