आज का पंचांग 27 जुलाई : आज श्रावण कृष्ण सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

admin
3 Min Read

राष्ट्रीय मिति श्रावण 05, शक संवत 1946, श्रावण कृष्ण सप्तमी, शनिवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 12, मुहर्रम 20, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 27 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सप्तमी तिथि रात्रि 09 बजकर 20 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अपराह्न 01 बजे तक।

उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग रात्रि 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। विष्टि करण पूर्वाह्न 10 बजकर 26 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 01 बजे तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार शीतला सप्तमी, गण्डमूल विचार, पंचक समाप्त अपराह्न 01 बजे।

सूर्योदय का समय 27 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 27 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 27 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 17 मिनट से 4 बजकर 58 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 7 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 15 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 22 मिनट से 9 बजकर 4 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 27 जुलाई 2024 :
राहुकाल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल का समय सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 34 मिनट तक। इसके बाद 6 बजकर 34 मिनट से 7 बजकर 29 मिनट तक। भद्राकाल का समय 5 बजकर 40 मिनट से 10 बजकर 22 मिनट तक। पंचक सुबह 5 बजकर 40 मिनट से 1 बजे तक।

आज का उपाय : आज आटे में मीठा मिलाकर चीटियों को भोग लगाएं।

Share this Article
Leave a comment