आज का पंचांग 10 जुलाई : आज चतुर्थी तिथि उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 19 शक सम्वत् 1946, आषाढ़, शुक्ला, चतुर्थी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 27, मुहर्रम 03, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 जुलाई सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

चतुर्थी तिथि प्रातः 07 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्यतिपात योग अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 10 मिनट तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 10 जुलाई 2024 : सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 जुलाई 2024 : शाम में 7 बजकर 22 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 10 मिनट से 4 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 45 मिनट से 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 21 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 30 मिनट से 7 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। इसके बाद सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक। भद्राकाल का सुबह 5 बजकर 31 मिनट से 7 बजकर 51 मिनट तक।

उपाय : आज गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और फिर बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

Share this Article
Leave a comment