विश्व विजेता बनकर लौटा बेटा तो खुशी से झूम उठीं रोहित शर्मा की मां, मिलते ही चूमने लगीं माथा

admin
3 Min Read

मुंबई (deshabhi.com)। भारत को विश्व विजेता का खिताब जिताकर कप्तान रोहित शर्मा गुरुवार को स्वदेश लौटे तो पूरे देश उनके स्वागत में खुशी से झूम उठा। पहले उनका दिल्ली एयरपोर्ट पर इस्तकबाल किया गया, बाद में मुंबई की जनता ने गले लगाया। भारतीय टीम की विजय परेड के तमाम वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो हिटमैन की मां पूर्णिमा का भी है, जिन्होंने अपने बेटे को देखते ही उसे चूमना शुरू कर दिया।

भारतीय टीम की टी20 विश्व कप जीत का जश्न गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बीसीसीआई की तरफ से विजय परेड का आयोजन किया गया। इसके अलावा वानखेड़े स्टेडियम में स्पेशल सेरेमनी भी रखी गई। कार्यक्रम के बीच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा अपने माता-पिता से लंबे वक्त के बाद मिले। इस दौरान उनकी मां भावुक हो गई हैं।

रोहित शर्मा जब अपनी मां से मिले तो यह उनके लिए काफी भावुक कर देने वाला पल था। बेटे को देखते ही उनकी मां ने उन्हें गले लगा लिया और उनका माथा चूमने लगीं। इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे उनकी मां पहले उनके दोनों गालों को चूमती हैं, उसके बाद उनके माथे को चूमती हैं। बेटे की इस कामयाबी पर मां-बाप गौरवान्वित हो उठते हैं। इस मौके पर रोहित को मां को कहते हुए सुना जा सकता है, “उसे जो प्यार मिल रहा है, वह उसकी कड़ी मेहनत और लगन की वजह से है। मैं आज सबसे खुश मां हूं।”

हैरानी की बात यह है कि रोहित की मां ने बेटे से मुलाकात के लिए डॉक्टर की अपॉइंटमेंट छोड़ दी थी। उन्होंने आगे कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं यह दिन देखूंगी। विश्व कप में जाने से पहले वह हमसे मिलने आया था और कहा था कि वह इसके बाद टी20आई छोड़ना चाहता है। मैंने बस इतना कहा कि जीतने की कोशिश करो। मैं आज अच्छा महसूस नहीं कर रही थी और डॉक्टर से मिलने का समय लिया था, लेकिन मैं फिर भी आई क्योंकि मैं यह दिन देखना चाहता था।”
वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा के स्वागत के लिए उनके दोस्तों और मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को उन्हें ग्रैंड सैल्यूट करते देखा जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कैसे रोहित के घर पहुंचते ही उनके सभी दोस्त एक लाइन में खड़े होकर उन्हें ग्रैंड सैल्यूट करते हैं। इसके बाद सभी उन्हें कंधे पर उठाते लेते हैं।

Share this Article
Leave a comment