आज का पंचांग 19 जून : आज बुध प्रदोष व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

admin
2 Min Read

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 29, शक सम्वत् 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, द्वादशी, बुधवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 06, जिल्हिजा 12, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 19 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

द्वादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 29 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। विशाखा नक्षत्र सायं 05 बजकर 23 मिनट तक उपरांत अनुराधा नक्षत्र का आरंभ। सिद्ध योग रात्रि 09 बजकर 12 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 29 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 05 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, वट सावित्री व्रतारंभ, चम्पक द्वादशी।
सूर्योदय का समय 19 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 23 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 19 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 21 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 19 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 3 मिनट से 4 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 42 मिनट से 3 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 3 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 40 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 8 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 19 जून 2024 :
राहुकाल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक गुलिक काल। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर में 12 बजकर 51 मिनट तक।

आज का उपाय : शिव परिवार की पूजा करें और गणेशजी को 21 दूर्वा अर्पित करें।

Share this Article
Leave a comment