आज का पंचांग 12 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी तिथि, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

admin
2 Min Read

आज का पंचांग 12 जून 2024, बुधवार,राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 22, शक संवत 1946, ज्येष्ठ, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 29, जिल्हिजा 05, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 जून सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक।

षष्ठी तिथि सायं 07 बजकर 17 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 12 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। हर्षण योग सायं 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वज्र योग का आरंभ। कौलव करण प्रातः 06 बजकर 23 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार अरण्य षष्ठी, विंध्यवासिनी पूजा।

सूर्योदय का समय 12 जून 2024 : सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 जून 2024 : शाम में 7 बजकर 19 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 जून 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 2 मिनट से 4 बजकर 42 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 41 मिनट से 3 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 7 बजकर 18 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 7 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 जून 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड। दुर्मुहूर्त काल सुबह 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।

आज का उपाय : गणेश चालीसा का कम से कम दो बार पाठ करें, गणेशजी को 21 दूर्वा चढ़ाएं।

Share this Article
Leave a comment